{"_id":"66576b17cc96b812e404095e","slug":"seven-more-people-died-due-to-heat-wave-and-fever-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-111644-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: लू और बुखार से सात और लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: लू और बुखार से सात और लोगों की मौत
Wed, 29 May 2024 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 29 May 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर/राठ/सुमेरपुर/गहरौली। भीषण गर्मी के चलते नौतपा के पांचवें दिन अलग-अलग स्थानों पर लू और बुखार से सात लोगों की मौत हो गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री और न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोपहर बाद हुई हल्की बूंदाबांदी से उमस भी बढ़ गई। इससे लोग खासे परेशान दिखे। राठ क्षेत्र में चार, सुमेरपुर में दो और गहरौली में क्षेत्र में एक मौत हुई है। वहीं, महोबा में आठ लोगों की मौत हो गई।
मंगलवार की तुलना में बुधवार को तापमान में हल्की कमी रही। लेकिन गर्म हवाओं ने लोगों को खूब परेशान किया। दोपहर बाद मौसम में आए बदलाव के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया। राठ संवाद के अनुसार जरिया थाने के पवई गांव निवासी रामदास (78) अपनी बेटी सियारानी की ससुराल उमरिया गांव में रहते थे।
विज्ञापन
सियारानी ने बताया कि मंगलवार दोपहर उनके पिता को लू लग गई। शाम चार बजे तेज बुखार आने पर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। किंतु उरई ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। वहीं कोतवाली के पहाड़ीगड़ी गांव निवासी रामस्वरूप ने बताया कि उनकी बेटी अमृता (07 माह) को सोमवार शाम बुखार आ गया। मंगलवार सुबह सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने दवा देकर घर भेज दिया। शाम को तेज बुखार होने पर दोबारा सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर दयाशंकर वर्मा ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं मझगवां निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि बुधवार शाम उनके भाई अरुण सिंह (46) की अचानक हालत बिगड़ गई। तुरंत सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर अखिलेश कुमार सिंह ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने लू से मौत की आशंका जताई।
वहीं नगर के कांशीराम कॉलोनी निवासी रायरानी (90) को बुधवार दोपहर तेज बुखार आया। उनके दामाद अशोक कुमार ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सुमेरपुर संवाद के अनुसार मंगलवार को बिलहड़ी गांव निवासी ट्रक चालक जयकिशोर प्रजापति (52) ट्रक लेकर कबरई गिट्टी लेने गया था। लू की चपेट में आने से इसकी मौत हो गई।
बुधवार को बांदा मार्ग में टेढ़ा गांव के समीप संचालित पेट्रोल पंप का मैनेजर टोलामाफ निवासी रमेश सिंह लू की चपेट में आकर पंप में ही बेहोश हो गया और उसकी हालत बिगड़ गई। पंप के कर्मियों ने उसे निजी वाहन से कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां उपचार के बाद मैनेजर की हालत में सुधार है।
वहीं सिसोलर थानाक्षेत्र के किसवाही गांव निवासी सुखिया प्रजापति (30) पत्नी जितेंद्र प्रजापति को सात दिन पहले बेटा हुआ था। बुधवार को गर्मी के चलते वह अचानक घर पर बेहोश हो गई। परिजन उसे कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाएं। जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पति जितेंद्र ने गर्मी से मौत होना बताया है।
गहरौली संवाद के अनुसार मुस्करा थाना के खड़ेही निवासी छंगा अनुरागी ने बताया कि उसकी पत्नी तुलसा रानी (68) उर्फ बसंती दोपहर एक बजे गांव के बाहर गई थीं। घर आते ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। उन्हें मुस्करा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्कुरा ले गए।
जहां चिकित्सक डॉ. मोनालिका ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। मृतका के पति ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत लू लगने से हुई है।