{"_id":"680fc5120fce5800180b0b98","slug":"sentenced-to-death-for-kidnapping-and-raping-a-teenager-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-123839-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को सजा
Mon, 28 Apr 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के दोषी को विशेष न्यायाधीश कीर्तिमाला सिंह ने सजा सुनाई है। उन्होंने फैसला सुनाते हुए दोषी को दस वर्ष का कठोर कारावास के साथ 15 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है।
मौदहा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 14 जुलाई 2016 को गांव निवासी बाल अपचारी पर उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में जुटी पुलिस ने किशोरी को पाने के बाद उसके न्यायालय में बयान कराए। इसमें उसने दुष्कर्म की बात कही। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी देने व चार पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ा चार्जशीट न्यायालय में पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस के बाद कोर्ट ने सोमवार को सजा सुनाई है।