फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   sentenced to 10 years in rape

रेप में देवर को 10 साल की सजा

Tue, 12 Dec 2017 11:21 PM IST
हमीरपुर
हमीरपुर Updated Tue, 12 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
sentenced to 10 years in rape
अदालत। - फोटो : amar ujala
दहेज उत्पीड़न व बलात्कार के मामले में मंगलवार को त्वरित निस्तारण अदालत (एफटीसी फस्ट) ने सास ससुर को तीन वर्ष की सजा व प्रत्येक को नौ हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, बलात्कारी देवर को दस साल की सजा व 67 हजार रुपये अर्थदंड सुनाया।
विज्ञापन



गांव निवासी युवती का विवाह गांव के छिद्दू उर्फ बौरा के पुत्र सैरुद्दीन से पांच जुलाई 2011 को हुआ था। शादी के बाद से सास सायरा, व ससुर छिद्दू उर्फ बौरा व देवर निजाम उर्फ बाबू उसे दहेज का ताना देकर प्रताड़ित करते थे। शादी के दो माह बाद पीड़िता का पति सऊदी चला गया था।
विज्ञापन


पति के गैर मौजूदगी में एक जुलाई 2013 को देवर निजाम उर्फ बाबू ने तमंचा लगाकर पीड़िता संग बलात्कार किया। पीड़िता ने न्यायालय के जरिए मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफटीसी फस्ट के न्यायाधीश शैलोज चंद्रा ने आरोपियों को दोषी पाते हुए सास सायरा व ससुर छिद्दू उर्फ बौरा को तीन साल की सजा व नौ-नौ हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया। वहीं बलात्कारी देवर को 10 साल की सजा व 67 हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया। मुकदमे की पैरवी अधिवक्ता आनंद सक्सेना ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed