{"_id":"6a7cbd299f5ead9f2909474f","slug":"school-operator-missing-elderly-woman-found-in-the-building-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-143732-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: स्कूल संचालक लापता, भवन में मिली वृद्ध महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: स्कूल संचालक लापता, भवन में मिली वृद्ध महिला
विज्ञापन
फोटो- 12 एचएएमपी 43 राठ के चरखारी रोड स्थित आवासीय विद्यालय भवन में जानकारी लेते एबीएसए। स्वयं
राठ (हमीरपुर)। आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य पर यूकेजी के छात्र को उल्टा लटकाकर पीटने के मामले में बुधवार को एबीएसए ने जांच की। माैके पर वृद्ध महिला मिली जिसने कोई स्कूल संचालित न होने की बात कहकर उन्हें वापस कर दिया।
मंगलवार को महोबा जिले के दुलारा गांव निवासी प्रेमचंद ने एसडीएम चित्रा निर्वाल शिकायती पत्र साैंपा था। बताया था कि उन्होंने बेटे आरेंश (7) का 15 जुलाई को चरखारी रोड स्थित ब्लू बेल इंटरनेशनल आवासीय विद्यालय में यूकेजी में प्रवेश कराया था। विद्यालय में बच्चे को पर्याप्त भोजन नहीं दिया जाता था। खाना मांगने पर उसे डांट फटकार लगाई जाती थी। शिकायत पर प्रधानाचार्य ने बेटे को उल्टा लटकाकर मारपीट की थी। एसडीएम चित्रा निर्वाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एबीएसए शैलेश कुमार त्रिपाठी को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
एबीएसए ने बताया कि बुधवार सुबह जब वह छात्र के अभिभावक के साथ स्कूल संचालित भवन में पहुंचे जहां एक वृद्ध महिला अकेली मिली। उसने बहस और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। कहा कि नगर में ब्लू व्हेल इंटरनेशनल स्कूल नाम का कोई भी विद्यालय संचालित या मान्यता प्राप्त नहीं है। उच्चाधिकारियों को जांच आख्या भेज दी गई है।