फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Scanned CCTV footage, picked up several suspects

बदमाशों की धरपकड़ में जुटी पुलिस की टीमें लगीं

Tue, 12 Apr 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Scanned CCTV footage, picked up several suspects
पौथिया (हमीरपुर)। सराफा दुकानदार के घर और दुकान पर डकैती का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं और रात में नाव से दूसरी ओर जाने वाले लोगों की जानकारी नाविक से ली है. कई लोगों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन

ललपुरा थानाक्षेत्र के पौथिया गांव में राठ-हमीरपुर हाइवे किनारे शील कमल सोनी की घर में ही सराफा की दुकान है। रविवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने घर के सदस्यों से मारपीटकर करीब 70 लाख रुपये के गहने व नकदी लूट ली थी। कमल सोनी ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इधर थाना प्रभारी श्रीप्रकाश घटना का पर्दाफाश करने में लगे हैं । मंगलवार को सब्जी मंडी के पास संचालित उत्तर प्रदेश कौशल विकास सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क चेक करने के लिए ले गए। वहीं बेतवा नदी में नौका चलाने वाले अयोध्या प्रसाद से रात में नदी पार करने वाले लोगों की जानकारी ली। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उधर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित ने कहा चुनौती है इसमें समय भले ही लगे लेकिन घटना के खुलासे को तीन टीमें गठित की है।
विज्ञापन

सराफा के घर नहीं चला चूल्हा
पौथिया। घटना के बाद से सभी स्तब्ध है। घर में चूल्हा नहीं जला है। पड़ोसी आशा दीक्षित ने खाना बनवाकर भेजा। पीड़ित ने कहा कि इतनी बड़ी घटना उनके साथ हो गई। ऐसे में खाना पीना अच्छा नहीं लग रहा है। घटना की ख़बर मिलते ही पत्नी शशि की दो बहनें बहनोई व उनकी मां बबेरू से आईं तो महोबा से शील कमल की छोटी बहन ने ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार लोगों से लिया था एडवांस
सराफा व्यापारी शील कमल सोनी ने बताया कि गांव के चार लोगों ने आभूषण बनाने के लिए उसके यहां रुपये जमा किए थे। कहते हैं पंचम कुटार के बेटे की शादी के लिए चांदी का आभूषण बनाकर देने पर उसने 42 हजार रुपये दिए थे। एक लाख रुपये सुदर्शन वर्मा ने जमा किया था, उसे 28 अप्रैल को सोने चांदी के जेवर बनाकर देना था। बताया कि सुदर्शन के यहां दो मई को शादी है। गांव निवासी निर्मला सैनी 20 हजार रुपये, उर्मिला सैनी के 25 हजार रुपये नकदी जमा कर गईं। उन्हें सोने के ब्रजवाला बना कर देने थे। इन सभी का पैसा घर में रखा था जो बदमाश लूटकर ले गए।
सांसद व विधायक ने पीड़ित को ढांढस बंधाया
पौथिया। मंगलवार को सराफा दुकानदार शील कमल के घर भाजपा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक डॉ.मनोज कुमार प्रजापति, जिलाध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता, भाजपा नेता शिव प्रकाश सिंह सेंगर व कुछ व्यापार मंडल के पदाधिकारी पहुंचे। सदर विधायक ने कहा कि घबड़ाने की जरूरत नहीं है। वहीं शिव प्रकाश सिंह सेंगर ने कहा कि घटना निंदनीय है। पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को वह अपनी तरफ से दस हजार रुपये का इनाम देंगे
सीसीटीवी कैमरा लगवाने के पहले हो गए बर्बाद
शील कमल ने कहा उनका बेटा दीप तिंदवारी अपने मामा के यहां दो दिन पहले चला गया था। अगर वह होता तो पता नहीं बदमाश क्या करते। सीसीटीवी कैमरा लगाने के बारे में कहा उसका बहुत सारा पैसा पत्नी के इलाज में लग गया। दूसरा हमीरपुर के एनडीपीएस स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ रहे बेटे की फीस जमा कर दिया था। कहा कैमरा लगाने की सोच रहे थे, मगर अब तो हम बर्बाद हो गए।

व्यापार मंडल ने सराफ व्यापारी को दी सांत्वना
भरुआसुमेरपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल ने पीड़ित सराफ के यहां पहुंचकर सांत्वना दी। सदर विधायक एवं थानाध्यक्ष से भेंट कर घटना के जल्द खुलासे की मांग की है। खुलासा न होने पर व्यापार मंडल ने आंदोलन की बात कही है। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अनिल परनामी, अनुज शिवहरे, चित्रांशु खरे, सराफा संघ के अध्यक्ष राजकुमार सोनी, गंगाप्रसाद सोनी, सुनील सोनी, रवि कुमार, अजय कुमार आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे। उधर शहर के व्यापार मंडल के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रकाश गुप्ता, अंजनी गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष मुकेश कुमार, मकबूल अहमद साबरी जी, जयकिशोर नंदी ने घटना की जानकारी ले हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उधर शहर के भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों विवेक गुप्ता, सुलेखा ओमर, प्राची गोयल व अमित गुप्ता ने एसपी को ज्ञापन सौंप जल्द खुलासे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed