फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Satna team became the winner of Sarila Premier League

हमीरपुर: सरीला प्रीमियर लीग की विजेता बनी सतना टीम

Mon, 13 Feb 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 13 Feb 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Satna team became the winner of Sarila Premier League
सरीला (हमीरपुर) नगर मे चल रहे सरीला प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मैच खेला गया। जिसमें उरई को 77 रनों से हराकर सतना की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

सतना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 26 ओवर में 6 विकेट पर 221 रन बनाये। पिन्टू सतना ने 63 गेंदां मे 9 छक्कों व 4 चौकों की मदद से 104 रन बनाये। जवाब में उतरी उरई की टीम 20 ओवर में मात्र 144 रन ही बना पाई। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के सदस्य तनवीर रिजवी, विशिष्ठ अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह अरोरा, जीतू राजपूत, आयोजक हरिश्चन्द्र राजपूत उर्फ अंशू भईया ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। अंपायरिंग शाहिद जलालपुर, यशवंत उमरिया, ओमप्रकाश रैकवार व कमेंट्रेटर रामकुमार त्रिपाठी, कुलदीप गुप्ता, अंकित, अंकुश सैनी, मुकेश जगीरा, स्कोरर प्यार मोहम्मद, केवल यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed