फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   sardar patel was front member of unity

अखंडता के अग्रदूत थे सरदार पटेल

Sat, 31 Oct 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर। Updated Sat, 31 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
sardar patel was front member of unity

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। छात्र-छात्राओं ने राजकीय इंटर कालेज से जागरूकता रैली निकाली। विद्यालयाें में विविध कार्यक्रम हुए। भाषण, गीत, नाटक के माध्यम से पटेल जी को एकता और अखंडता का अग्रदूत बताया गया।

विज्ञापन


 राजकीय बालिका इंटर कालेज में कार्यक्रम अधिकारी अंजना खरे के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें पटेल जी के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य नुजहत सईद फात्मा, संध्या पांडेय और नीना पांडेय ने पटेल जी के  चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


 रैली में शिवांगी स्वर्णकार, प्रियंका बाजपेई, हुमा, गजाला, राधा, पिंकी, मीना आदि ने सहयोग किया। वहीं एडीएम डॉ. राजेशकुमार प्रजापति ने जिला महिला अस्पताल के वार्ड में मरीजों को फल वितरित किए। मौके पर सीएमएस मनीराम वर्मा, महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.आरएस यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती मनाई। नगर अध्यक्ष कालूराम निषाद के आवास से प्रभात फेरी निकाली गई। जो कजियाना होते हुए खालेपुरा, किंगरोड, जिला अस्पताल होकर जजी परिसर में समाप्त हुई। जीनत पब्लिक स्कूल में गोष्ठी हुई।

पूर्व विधायक जगदीश नारायन शर्मा, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह, आनंदी प्रसाद पालीवाल, महेंद्र सिंह परिहार, हिमांशु सैनी, एजाज अहमद, तनवीर कुरैशी, सर्वनाथ सिंह, देवेंद्रमोहन चौबे, रामबाबू गुप्ता, रामसिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।

उधर श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज में युवा कार्यक्रम, खेल मंत्रालय उप शिक्षा निदेशक झांसी मंडल के निर्देशन में एनएसएस छात्रों ने प्रभातफेरी निकाली। विद्यालय परिसर में श्रमदान कर सफाई की। प्रधानाचार्य शिवभूषण सिंह, गजोधर प्रसाद यादव, विनोद कुमार, रामनारायण वर्मा आदि मौजूद रहे।

 राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश ज्ञानी की अध्यक्षता में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जीआईसी, इस्लामियां, सरदार पटेल की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संचालन बाबूराम कनौजिया ने किया। प्रतियोगिता में रजनीश शुक्ला प्रथम, मनीष द्वितीय व आस्था सचान तीसरे स्थान पर रहीं।

सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज में बच्चों ने गीत और भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य स्नेहा सचान, शिक्षिका रशिम द्विवेदी, स्नेहा प्रभा चंदेल आदि मौजूद रहे।उधर सरीला में क्षेत्र के छिबौली गांव में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जिला उपाध्यक्ष पन्नालाल राजपूत, मानिकचंद्र, राजबहादुर पुरैनी, डॉ. अखिलेश पहरा, बिहारी दाऊ, रविंद्र, रोशन समेत दो दर्जन कांग्रेसी मौजूद रहे। वहीं सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के श्रीनागा स्वामी बालिका इंटर कालेज के प्रवक्ता डॉ. सुशील शुक्ला की अध्यक्षता में सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रवक्ता रामानंद त्रिपाठी, डॉ. दीपशिखा त्रिपाठी, समरदीप खरे, नीरज वर्मा और छात्राएं मौजूद रही। संचालन चंद्रकुमार ने किया।


विकास भवन सभागार मेें सीडीओ अवधेशबहादुर सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। संचालन जिला पंचायत राज अधिकारी इंद्रपाल सोनकर ने किया। वहीं अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय में पटेल और नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई। महाविद्यालय के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह और प्राचार्य शिवमंगल तिवारी ने एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed