फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Salary of two Deputy Chief Veterinary Officers stopped

दो उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों का मार्च माह का वेतन रोका

Sat, 02 Apr 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Salary of two Deputy Chief Veterinary Officers stopped
हमीरपुर। काम में लापरवाही पर डीएम ने दो पशु चिकित्साधिकारियों का मार्च माह का वेतन रोकने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जिले में मवेशियों के संरक्षण के लिए तीन करोड़ 26 लाख की धनराशि शासन ने 2021-22 में जारी की थी। जिसे तहसीलों में भेजी गई। सदर तहसील को 90 लाख, मौदहा को 1.09 लाख, जबकि राठ को 62 लाख व सरीला तहसील को 65 लाख की धनराशि जारी की गई थी। मौदहा तहसील में एसडीएम एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी को धनराशि दी गई थी। राठ में तहसीलदार एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी को धनराशि भेजी गई।

वहीं सरीला में एसडीएम एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भरण पोषण की धनराशि सौंपी गई थी। धनराशि को सभी ग्राम पंचायतों के खाते में हस्तांतरित करना था। जिसका लेखा जोखा डीएम ने सभी उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारियों से मांगा था। जिस पर सरीला व मौदहा ने समय से उपभोग व मांगपत्र उपलब्ध नहीं करा सके। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. देवेंद्र सिंह ने बताया कि आदेश के बाद भी समय से उपभोग व मांगपत्र न उपलब्ध कराने पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सरीला डा.पीडी राजपूत व मौदहा के विवेक कुमार का मार्च माह का वेतन रोके जाने की कार्रवाई जिलाधिकारी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed