फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sahara beat Haiderganj by eight wickets in cricket tournament

Hamirpur News: क्रिकेट टूर्नामेंट में सहारा ने हैदरगंज को आठ विकेट से हराया

Sat, 29 Nov 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 29 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sahara beat Haiderganj by eight wickets in cricket tournament
मौदहा(हमीरपुर)। कस्बे में चल रहे मौलाना सलीम मेमोरियल अखिल भारतीय खेल महोत्सव 2025 में दो लीग मुकाबले हुए। पहले में सहारा टीम ने हैदरगंज को आठ विकेट से करारी मात दी। वहीं दूसरे मैच में स्टार वॉइस ने छिमौली को चार विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि अज़ीज़ अहमद मिंटू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल महोत्सव में मुकाबला शुरू कराया। सहारा टीम के कप्तान ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी हैदरगंज टीम निर्धारित 15 ओवर में 107 रन ही बना सकी। लक्ष्य का बचाव कर रहे हैदरगंज टीम का कोई भी गेंदबाज सहारा टीम के बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर सका।
विज्ञापन

सहारा टीम ने 13वें ओवर में 109 रन बनाकर आठ विकेट से जीत दर्ज की। साहिल ने 45 व अरशल ने 51 रनों की पारी खेली। साहिल ने एक विकेट भी लिया। इस लिहाज से उन्हें हरफनमौला प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरा मुकाबला स्टार वॉइस और छिमौली के बीच खेला गया। इसमें स्टार वाइस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। छिमौली टीम 81 रनों पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार वॉइस ने 12वें ओवर में छह विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। तीन विकेट लेने वाले कपिल को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed