फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Rural roads in ruins... when will there be relief from potholes?

Hamirpur News: ग्रामीण सड़कें ध्वस्त... कब मिलेगी गड्ढों से निजात

Thu, 29 Oct 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Rural roads in ruins... when will there be relief from potholes?
फोटो 28 एचएएमपी 22- सहुरापुर श्रमदान चौराहे से शिकरी गांव को जाने वाला जर्जर संपर्क मार्ग। संवा
पौथिया (हमीरपुर)। विकासखंड सुमेरपुर के ललपुरा से बाकी मार्ग, कुम्हऊपुर मार्ग, सहुरापुर श्रमदान चौराहे से शिकरी मार्ग, बैठका धाम से कीरतपुर गांव को जाने वाली सड़कें बारिश के चलते जर्जर हो गई हैं। ग्रामीणों को इन मार्गों से आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरे मार्गों से जाने में अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ता है। इस समस्या से 10 से अधिक गांव प्रभावित हैं।
विज्ञापन

ललपुरा से बांकी करीब 10 किलोमीटर सड़क भारी भरकम गड्ढों में तब्दील हो गई है। किसानों सहित ग्रामीणों को कस्बा सुमेरपुर मंडी, रेलवे स्टेशन, फैक्टरी एरिया आदि जगह जाने में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। कम दूरी एवं कम समय में लोग पहले इस मार्ग से कस्बा पहुंच जाते थे लेकिन खराब सड़क के कारण लोग पौथिया-कुंडौरा मार्ग होते हुए सुमेरपुर जाने को मजबूर हैं। इससे उन्हें 10 किमी का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ता है। वहीं ललपुरा से कुम्हऊपुर करीब दो किलोमीटर संपर्क मार्ग जर्जर हो गया है।
विज्ञापन

राठ हाईवे स्थिति सहुरापुर श्रमदान चौराहे से शिकरी गांव को जाने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क का नामोनिशान मिट गया है। बैठका धाम हनुमान मंदिर से कीरतपुर गांव को जाने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। ग्रामीणों ने इन संपर्क मार्गों को जल्द बनाए जाने की मांग की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव तक सड़क में गड्ढे ही गड्ढे
ललपुरा तिराहे से बांकी गांव तक सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। बाइक सवार आए दिन सड़क पर गिरकर घायल हो जाते हैं। बांकी गांव के बाहर पुलिया के पास सड़क पर भारी गड्ढा हो गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने का खतरा बना रहता है। -जीतेंद्र, कलौलीजार।
सड़क का मिट गया नामोनिशान
सहुरापुर श्रमदान चौराहे से शिकरी गांव तक डेढ़ किलोमीटर सड़क का नामोनिशान मिट गया है। सड़क के दोनों ओर बिलायती बबूल की कटीली झाड़ियां लटक रही हैं। स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। -संजू दीक्षित, शिकरी।

इन सड़कों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। ज्यादातर खराब सड़कों के प्रस्ताव बनाकर भेजे गए हैं। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य कराए जाएंगे। - अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि।

फोटो 28 एचएएमपी 22- सहुरापुर श्रमदान चौराहे से शिकरी गांव को जाने वाला जर्जर संपर्क मार्ग। संवा

फोटो 28 एचएएमपी 22- सहुरापुर श्रमदान चौराहे से शिकरी गांव को जाने वाला जर्जर संपर्क मार्ग। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed