फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Running to cut election duty

चुनाव ड्यूटी कटवाने को लेकर लगा रहे दौड़

Mon, 07 Feb 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Running to cut election duty
हमीरपुर। चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए अलग-अलग कारणों का हवाला देकर कार्मिक संबंधित अधिकारियों के पास दौड़ लगा रहे हैं। जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर 4280 कार्मिक चुनाव कराएंगे। ड्यूटी कटवाने के लिए बीमार होने का ज्ञापन दे रहे कार्मिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। अभी तक हुए स्वास्थ्य परीक्षण में ऐसे 31 कार्मिकों की ड्यूटी काटी जा चुकी है।
विज्ञापन

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर द्वारा दस जनवरी को जारी आदेश लिए कार्मिक घूमते देखे जा रहे हैं। इसमें यदि पति-पत्नी सरकारी सेेवा में हैं तो ऐसी स्थिति में उनकी समस्या को देखते किसी एक की चुनाव ड्यूटी काटी जा सकती है। लेकिन उपलब्ध कर्मचारियों को देखते समस्या आ रही है। कंपोजिट विद्यालय डामर में तैनात शिक्षिका प्रियंका वर्मा ने कहा कि एक साल का छोटा बच्चा है। पति की तैनाती झलोखर इंटर कॉलेज में है। दोनों की चुनाव में ड्यूटी लगी है। किसी एक की ड्यूटी कटवाने को फरियाद लगाई है। कंपोजिट विद्यालय खरौंज में तैनात अध्यापिका दीपा ने कहा कि उनके सास-ससुर बीमारी रहते हैं। पति भी पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिलौटा में कार्यरत हैं। चुनाव में किसी एक की ड्यूटी लगाने का प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चंदेल ने कहा जनपद में ऐसे एक सैकड़ा से अधिक कार्मिक पति-पत्नी सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। बच्चों की देखभाल को लेकर आ रही परेशानी को देखते शिक्षक संघ की ओर से मांग की जा रही है। आयोग ने भी शासनादेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी बोले
सबसे बड़ी प्राथमिकता चुनाव कराने की है। कर्मचारियों की ड्यूटी उपलब्धता पर निर्भर है। कर्मचारियों की कमी के चलते समस्या आ रही है। वहीं मशीन द्वारा हुए रैंडमाइजेशन में जितने कर्मचारी चयनित हो गए उन्हीं की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है। कहा कि जिनको ज्यादा समस्या है वह अपना प्रार्थना पत्र दे सकते हैं।
-रमेशचंद्र, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed