फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   RTE portal is being updated, applications are stuck.

Hamirpur News: अपडेट हो रहा आरटीई पोर्टल, आवेदन अटके

Fri, 19 Dec 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Fri, 19 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
RTE portal is being updated, applications are stuck.
हमीरपुर। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के मुफ्त दाखिले के लिए अभिभावकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। इसका कारण पोर्टल में अपडेट कार्य का होना है। इसलिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हो सकी है। बेसिक विभाग के अनुसार, एक सप्ताह में आवेदन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

पोर्टल में आवश्यक तकनीकी बदलाव किए जा रहे हैं। इस बार आरटीई प्रवेश प्रक्रिया में एक अतिरिक्त चरण भी जोड़ा गया है। सभी चरण पूरे होने के बाद यदि सीटें खाली रह जाती हैं, तो उन पर भी बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। इससे अधिक से अधिक पात्र बच्चों को निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

बीएसए आलोक सिंह ने बताया कि आरटीई पोर्टल में शासन स्तर पर अपडेट किया जा रहा है। अपडेट पूरा होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस बार अभिभावकों को केवल एक बार ही आवेदन करने का मौका मिलेगा। जिले के सभी निजी स्कूलों की प्री-प्राइमरी या कक्षा एक की कुल सीटों के 25 प्रतिशत पर आरटीई के तहत प्रवेश दिया जाएगा। शासनादेश आते ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed