फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   road,civic,hamirpur

पुलिया निर्माण न होने से ग्रामीणों में आक्रोश

Mon, 27 Sep 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
road,civic,hamirpur
गहरौली/राठ। हुसैना से गहरौली सड़क पर तीन स्थानों पर पुलिया निर्माण न होने से आवागमन बाधित हो रहा है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने उक्त मार्ग पर पुलिया निर्माण करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण नीलू द्विवेदी ने बताया मुस्करा से गहरौली, हुसैना, ग्योंड़ी होकर बांदा को जोड़ने वाला एकलौता मार्ग है। कई सालों से सात किमी सड़क उखड़ी है। सड़क मरम्मत के लिए विधायक मनीषा अनुरागी से मांग की थी। विधायक की पहल के बाद जिला पंचायत के माध्यम से गहरौली से हुसैना तक तीन किमी सड़क का फिलहाल निर्माण प्रारंभ कराया है। लेकिन इस सड़क में तीन स्थानों पर बड़े-बड़े कटऑफ हो गए हैं। वहीं पुलिया भी टूट गई है। जिससे पुलिया निर्माण करवाए जाने की आवश्यकता है। वहीं जिला पंचायत के अवर अभियंता संजय कुमार ने कहा फिलहाल इतना ही एस्टीमेट है। कहा पुलिया निर्माण के लिए दोबारा एस्टीमेट बनाकर निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं राठ संवाद के अनुसार क्षेत्र के सदर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को जर्जर सड़क को लेकर प्रदर्शन किया। सदर निवासी मलखान सिंह निषाद, महेश, कल्लू, भोला, अमरचंद, भूरा, फूला साहू, जितेंद्र साहू, हरनारायण, सुरेश, संतोष, राजेंद्र ने गांव में प्रदर्शन किया। बताया मुख्य मार्ग से गांव के अंदर आने वाली तकरीबन तीन किमी पूरी तरह उखड़ी है। जिससे कैंथा, सदर, बरौली, रौंरो, नटर्रा, करहरा आदि गांव के लोगों का आना-जाना रहता है। विधानसभा चुनाव में नेताओं ने आकर सड़क बनवाने का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों ने बताया सरकारी राशन और चक्की पर आटा पिसाने कैथा गांव जाना पड़ता है। सड़क पूरी तरह कीचड़ से भरी है। जिससे लोगों को परेशानियां हैं। ग्रामीणों ने कहा शीघ्र ही सड़क की मरम्मत नही हुई तो आने वाले चुनाव में नेताओं को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग ध्वस्त
मौदहा। कस्बे से सिसोलर संपर्क मार्ग की हालत खस्ताहाल होने से राहगीरों को आवागमन में भारी मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। लेवा गांव के पास सड़क बेहद खराब है। जहां से निकलना कठिनाई भरा है। लेवा प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान कमल, बालेंद्र सिंह, अरुण आदि ने बताया तीन वर्ष पूर्व सड़क की मरम्मत हुई थी। जो बक्छा छानी से निकलने वाले ओवरलोड मौरंग भरे ट्रक व ट्रैक्टरों ने ध्वस्त कर दी है। बताया छोटे लेवा और बड़े लेवा के बीच सड़क की हालत अधिक खराब है। जगह-जगह भरी भरकम गड्ढे हो गए हैं। छोटे वाहनों का निकलना भी दूभर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed