फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Risk of accidents due to poles and wires that fell a month and a half ago.

Hamirpur News: डेढ़ माह पहले गिरे पोल व तारों से हादसे की आशंका

Thu, 06 Aug 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Risk of accidents due to poles and wires that fell a month and a half ago.
मौदहा (हमीरपुर)। विकासखंड मौदहा के करहिया गांव में करीब डेढ़ माह पूर्व आई तेज आंधी में क्षतिग्रस्त बिजली के पोल और तार अब तक रास्तों से नहीं हटाया गया है। सड़क के बीचों-बीच पड़े पोल और तारों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी के साथ हादसे का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीण मिट्ठू लाल व पुसुवा प्रजापति ने बताया कि विगत माह आई तेज आंधी में गांव में कई पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर गए थे। गांव निवासी लल्लू महाराज के ट्यूवबेल की 11 हजार की लाइन भी टूट गई थी। तब से पोल और तार रास्ते में ही टूटे पड़े हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग की ओर से अब तक इन क्षतिग्रस्त पोल और तारों को हटवाने की कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


गांव में बिजली सप्लाई सुचारु रूप से आ रही है। यदि खेतों या ट्यूवबेल में कहीं खंभे टूटे या तार फैले है तो उसे जल्द दुरुस्त कराकर व्यवस्था सामान्य कराई जाएगी। -आरके वर्मा, उप प्रभागीय अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed