फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Rising incidence of cold, cough, and fever among children.

Hamirpur News: बच्चों में सर्दी-खांसी और बुखार का बढ़ा प्रकोप

Mon, 20 Jul 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Rising incidence of cold, cough, and fever among children.
फोटो 20 एचएएमपी- फोटो 20 एचएएमपी- जिला अस्पताल के परचा काउंटर में लगी कतार। संवाद
हमीरपुर। जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी और गले के संक्रमण से पीड़ित बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ी है। रोजाना बड़ी संख्या में अभिभावक बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल ला रहे हैं। ओपीडी में प्रतिदिन 100 से अधिक बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अधिकांश बच्चों में वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम और गले के संक्रमण की शिकायत मिल रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार को कुल 727 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें 344 पुरुष, 281 महिला और 102 बालरोगी शामिल रहे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष निरंजन ने बताया कि इस समय मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण बच्चों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बरसात के मौसम में मच्छर और अन्य कीड़े-मकोड़ों की संख्या बढ़ जाती है। इससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ता है। यदि बच्चे को तेज बुखार, लगातार खांसी, सांस लेने में तकलीफ या सुस्ती महसूस हो तो बिना देरी चिकित्सक से परामर्श लें। इससे गंभीर संक्रमण से बचाव संभव है। कहा कि सोमवार को करीब 70 बच्चों का उपचार किया गया। इनमें ज्यादातर बच्चे वायरल बुखार व सर्दी-खांसी के संक्रमण से पीड़ित देखे गए हैं। एक हेपेटाइटिस से पीड़ित बच्चे को भर्ती किया है।
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव

बच्चों को पूरे बाजू के कपड़े पहनाएं।

घर और आसपास साफ-सफाई रखें और पानी जमा न होने दें।

बच्चों को बाहर का खुला भोजन न दें।

उबला या स्वच्छ पानी पिलाएं और पौष्टिक भोजन दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed