फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Revenue Inspector levels serious allegations against chainman.

Hamirpur News: राजस्व निरीक्षक ने चैनमैन पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 13 Jun 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Revenue Inspector levels serious allegations against chainman.
राठ। राजस्व निरीक्षक ने चैनमैन पर शराब पीकर अभद्रता करने व फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। सीओ को प्रार्थना पत्र देते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह राजस्व निरीक्षक हैं। हदबंदी के नोटिस ले जाने की बात कहने पर चैनमैन दृगपाल शराब के नशे में अभद्रता करता है। उन्हें अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत फर्जी तरीके से फंसाने की धमकी देता है। इसकी शिकायत उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार से की थी। चैनमैन आठ जून से लगातार उन्हें परेशान कर रहा है। आरोप लगाया कि तहसील के ही दो लेखपाल शराब पिलाकर उसे उनके खिलाफ भड़का रहे हैं। उन्हें 19 नवंबर 2019 को गोली लगी थी। आशंका जताई कि चैनमैन व लेखपाल उनके विरोधियों से मिलकर उनकी हत्या करा सकते हैं। वहीं चैनमैन ने शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक पर अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed