फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Retired Inspector son commits suicide in hamirpur

हमीरपुर: सेवानिवृत दरोगा की लाइसेंसी बंदूक से बेटे ने खुद को उड़ाया, अब तक सामने आई ये बात

Thu, 17 Jun 2021 01:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Jun 2021 01:58 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांचा निवासी हातिम अली (38) पुत्र महमूद अली ने सूना घर पाकर कमरे में पिता की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक की आत्महत्या की खबर सुनकर कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Retired Inspector son commits suicide in hamirpur
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के मौदहा में मानसिक रूप से विक्षिप्त सेवानिवृत दरोगा के पुत्र ने अपने घर में पिता की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर के लोग पड़ोस में शादी में शामिल होने गए थे। तभी सूने घर में बेटे ने खुद को गोली से उड़ा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांचा निवासी हातिम अली (38) पुत्र महमूद अली ने सूना घर पाकर कमरे में पिता की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक की आत्महत्या की खबर सुनकर कोहराम मच गया। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन


मृतक हातिम के पिता महमूद अली ने बताया कि वह सेवानिवृत एसआई हैं और उन्हीं की लाइसेंसी बंदूक से बेटे ने सिर पर गोली मारकर आत्महत्या की है। बताया कि उनका पुत्र मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उनका करीब 15 साल से ग्वालियर में इलाज करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि कभी कभी घर में खेती किसानी के काम में हाथ बटा लेता था। कहा गुरुवार को जब गांव में ही पारिवारिक शादी में वह सभी लोग चले गए इस बीच सूना घर पाकर आत्महत्या कर ली है। कोतवाल मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है इसी के साथ ही आगे की कार्यवाही की जा रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्री और तीन पुत्रों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed