{"_id":"678fe0787ed5c5542604823a","slug":"report-on-crusher-owners-and-drivers-in-ballast-transportation-without-royalty-hamirpur-news-c-225-1-sknp1044-111885-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बिना रॉयल्टी गिट्टी परिवहन में क्रशर मालिकों व चालकों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बिना रॉयल्टी गिट्टी परिवहन में क्रशर मालिकों व चालकों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
महोबा। मध्यप्रदेश की रॉयल्टी पर पत्थरमंडी कबरई से गिट्टी लोडकर अवैध परिवहन के मामले में क्रशर मालिकों, ट्रक चालकों और ट्रक मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
डीएम मृदुल चौधरी के निर्देश पर अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। खनिज निरीक्षक मोहम्मद एजाज टीम के साथ कालीपहाड़ी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। गंज गांव की ओर से एक ट्रक गिट्टी लदा आया। टीम को देखकर चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। बिना नंबर प्लेट वाहन की जांच करने पर ट्रक जनपद झांसी का निकला, जिसे भटीपुरा पुलिस चौकी में सीज कराया गया।
खनिज निरीक्षक ने ट्रक मालिक, चालक और क्रशर मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी तरह एक अन्य ट्रक की जांच की गई। इसमें एमपी की राॅयल्टी से यूपी की गिट्टी लोड होने की पुष्टि हुई। टीम ने चालक सूरज, ट्रक मालिक धीरेंद्र व क्रशर संचालक समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। खनिज अधिकारी आरबी सिंह का कहना है कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध परिवहन किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।