फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Report filed for abuse and assault on two year old innocent child

Hamirpur News: दो साल के मासूम पर गाली-गलौज व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 02 Sep 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 02 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Report filed for abuse and assault on two year old innocent child
हमीरपुर। कुरारा पुलिस का एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बड़ी लापरवाही दिखाते हुए दो साल के मासूम पर मारपीट व गाली-गलौज का मामला दर्ज किया है। मासूम के माता पिता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कुरारा थानाक्षेत्र के भौली गांव निवासी दयाशंकर के यहां 11 अगस्त को गांव के नरेंद्र तिवारी व छोटेलाल तिवारी ने अपने आधा दर्जन परिजनों के साथ मिलकर उसके व उसके परिवार के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद उसने पुलिस से मामले की शिकायत की थी। जिसपर पुलिस ने पीड़ितों का मेडिकल करवाते हुए नरेंद्र व छोटेलाल पर गाली गलौज करने व जानमाल की धमकी सहित एससीएसटी के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

वहीं आरोपी नरेंद्र तिवारी पुलिस थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात है। इसपर पुलिस ने उसकी पत्नी की तहरीर पर उसके बेटे सुशील व उसके दो वर्षीय नाती पर भी गाली गलौज का मामला दर्ज कर लिया। इसपर पीड़ित दयाशंकर ने एसपी से शिकायत कर बताया कि उसके व उसके परिवार के साथ नरेंद्र व उसके भाई छोटेलाल ने मारपीट करते हुए गाली गलौज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने होमगार्ड की पत्नी की तहरीर पर उसके बेटे सुशील व उसके दो वर्षीय नाती छोटा के खिलाफ भी गाली गलौज सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। जबकि उसका पुत्र सुशील कानपुर की एक फैक्टरी में कार्यरत है। जो घटना के दिन भी फैक्टरी में ही था। एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने मामले की जांच कर कार्यवाही के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed