फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Relief after storm

आंधी के बाद हुई बूंदाबांदी से मिली राहत

Fri, 09 Jun 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Fri, 09 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Relief after storm
सुमेरपुर में हो रही बारिश - फोटो : अमर उजाला
जिले में शाम करीब चार बजे आंधी के साथ बूंदाबांदी होने से मौसम खुशगवार हो गया। इससे लोगों को भीषण गर्मी में कुछ राहत मिली। लगातार बढ़ रहे तापमान से लोग भीषण गर्मी झेल रहे हैं। गुरुवार को दिन में भीषण गर्मी से लोग बिलबिलाते रहे लेकिन शाम को आंधी के बीच आए बादलों से बूंदाबांदी हुई।  सुमेरपुर के बस स्टैंड के निकट गुरुवार की शाम करीब चार बजे आई हल्की आंधी से हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सड़क पर आ गिरा, जिससे वहां अफरातफरी मच गई लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन


मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार भीषण गर्मी और उमस के बीच गुरुवार को दिन के तीन बजे ठंडी हवाओं के साथ बारिश शुरू होने से मौसम सुहावना होने के साथ ही रोजदारों ने बड़ी राहत महसूस की। बुधवार से तापमान में कमी आई। गुरुवार को ठंडी हवाओं के साथ बारिश होने व बादल रहने से मौसम सुहावना हो गया। भरुआ सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब चार बजे बस स्टैंड के निकट गुजरी हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार हवा चलने से नीचे आ गिरा। इससे बस स्टैंड में मौजूद यात्रियों में भगदड़ मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पावर हाउस से तत्काल लाइट बंद कर दी गई। पावर कारपोरेशन के अवर अभियंता जगदीश प्रसाद ने बताया कि टूटे हुए तार की मरम्मत कराई जा रही है। तेज हवाओं के कारण तार टूटने की घटनाएं हो रही हैं। बस स्टैंड के आसपास नए तार लगे हुए हैं। इसके बाद भी तार कैसे टूटा, इसकी जानकारी ली जा रही है। इधर बारिश होने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। वहीं बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed