{"_id":"584d8d274f1c1b3d7f2c3799","slug":"rats-10-hours-of-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूहे ने 10 घंटे गुल की बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूहे ने 10 घंटे गुल की बिजली
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
सुमेरपुर में सबस्टेशन पर इनकमिंग मशीन ठीक करते कर्मचारी।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के पावर सबस्टेशन की इनकमिंग नंबर दो में चूहा घुस जाने से ब्लास्ट हो गया। जिससे कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों की 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह इनकमिंग नंबर एक से कस्बे को मात्र दो घंटे आपूर्ति दी गई। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
शुक्रवार को 33 केवी लाइन में फाल्ट आने के कारण 14 घंटे बाद आपूर्ति बाधित रही थी। रविवार तड़के करीब तीन बजे एक चूहा इनकमिंग फीडर दो में घुस गया। जिससे मशीन में ब्लास्ट हो गया और कस्बा सहित 45 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पानी की आपूर्ति केे लिए सुबह सात बजे से नौ बजे तक दूसरी इनकमिंग से आपूर्ति की गई।
विज्ञापन
सुबह करीब नौ बजे मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। जिससे दोपहर 12 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। अवर अभियंता जगदीश प्रसाद ने बताया कि बीते 18 नवंबर को पावर हाउस की सभी मशीनों को बदलकर नई मशीनें लगाई गई थीं। मगर एक माह पूरा होने से ही चूहे ने इनकमिंग मशीन दो में घुसकर फाल्ट कर दिया। जिससे सभी नौ फीडर ठप हो गए। इनकमिंग दो से बांकी व टेढ़ा फीडर चलाए जाते हैं। लेकिन मरम्मत के लिए सभी फीडरों कां बंद करना पड़ा। जिससे लोगों को करीब 10 घंटे बाद आपूर्ति मिल सकी।
विज्ञापन