राठ। कथावाचक मोरारी बापू द्वारा श्रीकृष्ण भगवान पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोशित यादव सेना ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कथा वाचक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
यादव सेना जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि रामकथा वाचक मोरारी बापू ने एक टीवी चैनल पर कथा के दौरान यदुवंश योगीराज श्रीकृष्ण, बलदाऊ व उनके वंशजों को शराबी व व्यभिचारी बता करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत किया है। जिला उपाध्यक्ष सचिन यादव ने कहा कि हमारे आराध्य का चरित्र हनन कर मुरारी बापू ने जघन्य अपराध किया है। जिसके लिए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं होती तो यादव सेना सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन को बाध्य होगी। जिला महासचिव दीपक यादव, सचिव राकेश कुमार, पिंटू यादव, मनोज कुमार, सचिन राजपूत, सपा नगर उपाध्यक्ष पंडित कृष्ण कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।