{"_id":"65aebafb3feef0ef86090ad4","slug":"ramlala-pran-pratistha-was-celebrated-shri-ram-came-to-every-house-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-7341-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: रामलला प्राण प्रतिष्ठा की रही धूम, घर-घर पधारे श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: रामलला प्राण प्रतिष्ठा की रही धूम, घर-घर पधारे श्रीराम
विज्ञापन
हमीरपुर। अयोध्या के नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर जिले में भी आयोजनों की धूम रही। सुबह से घरों और मंदिरों में पूजन की तैयारी शुरू हो गई। दोपहर से शुरू हुआ पूजन का क्रम देर शाम तक जारी रहा। सभी घरों में श्री राम का पूजन किया गया।
मंदिरों में अखंड रामचरित मानस व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके अलावा जगह-जगह भंडारा का आयोजन किया गया। सोमवार को लोग सुबह से ही घरों व मंदिरों में पूजा अर्चन की तैयारी में जुट गए। गलिया श्रीराम के भजनाें से सुबह से गुंजायमान हो गईं। शहर स्थित चौरा देवी मंदिर में 21 कुंडी रामयज्ञ में जिलाधिकारी राहुल पांडेय, एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा, विधायक मनोज प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, चेयरमैन कुलदीप निषाद, एसडीएम व ईओ पवन पाठक रहे। पं. सर्वेश द्विवेदी ने विधि विधान से पूजन करवाया।
जगह-जगह हुआ भंडारा
- ग्वालटोली मोहल्ला स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसकेे अलावा कल्प वृक्ष व चौरा देवी प्रांगड़ में भी भंडारे का आयोजन किया गया। सुभाष बाजार स्थित महावीर मंदिर में भी भंडारे का आयोजन किया गया।