{"_id":"5751d0b74f1c1b7705108cd9","slug":"ramadan-requested-22-hours-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान पर मांगी 22 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान पर मांगी 22 घंटे बिजली
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते मुस्लिम समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान माह पर 22 घंटे बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने, पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग तेज हो गई। शुक्रवार को आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन
संगठन के जिलाध्यक्ष डा. मोहम्मद शमीम खान ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि कुछ दिनों बाद पवित्र रमजान का महीना शुरू हो रहा है। जिसके चलते मस्जिदों के आसपास व आम रास्तों पर साफ-सफाई कराई जाए। पेयजल की आपूर्ति को बदस्तूर बहाल किया जाए।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गांवाें में 20 घंटे व शहरों में 22 घंटे विद्युत आपूर्ति का फरमान जारी किया है। मगर अंधाधुंध कटौती के कारण शहर से लेकर गांव तक लोग बिजली संकट झेल रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में वली अहदम साबरी, सलीम वारसी, सलीम बख्श, माजिद खान, अब्दुल हमीद, सुहेल, नसीर अहमद, साबिर, जमाल, इमामी, जावेद, दिलशाह अंसारी जान मुहम्मद, कल्लू खां व हलीम खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन