फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   ram ji ki nikli sawari...

राम जी की निकली सवारी...

Mon, 02 Nov 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 02 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
ram ji ki nikli sawari...

भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघभन की बारात रविवार रात कसबे में धूमधाम से निकाली गई। बारात में घोडे़, बैंडबाजे, झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। लोगों ने बारातियों पर पुष्प वर्षा की।

विज्ञापन


रामलीला कमेटी के तत्वावधान में भगवान श्रीराम और उनके तीनों भाइयों की बारात रविवार रात दस बजे रामलीला मैदान से निकली। सदर विधायक महोबा और कमेटी के अध्यक्ष राजनारायन बुधौलिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलास चंद्र अग्रवाल ने प्रभु स्वरूप की आरती उतार कर बारात को रवाना किया।
विज्ञापन


बारात में डीजे पर बज रहे रामजी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी गीत पर युवक नाच रहे थे। बारात में मां शारदा विद्यालय के बच्चों द्वारा सजाई गई भगवान शंकर पार्वती गणेश का परिवार, रथ पर श्रीकृष्ण और अर्जुन, भारत माता और घोडे़ पर सवार महारानी लक्ष्मीबाई, सुदामा के पैर पखारते भगवान कृष्ण और रुक्मिणी सहित छह झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु विश्वामित्र, कुलगुरु वशिष्ठ, राजा दशरथ, ब्रह्मा, विष्णु, नारद रथों पर सवार थे। बग्घी पर भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की जोड़ी शोभायमान थी। बारात खुशीपुरा, भटियाना, चौबट्टा, मियांपुरा, पड़ाव, कोटबाजार, बुधौलियाना, दीवानपुरा, बजरिया सहित अनेक मोहल्लों से होकर गुजरी।


बारात में कन्हैया लाल खेबरिया, बसंत नगाइच, वीरनारायन बुधौलिया, रमेश मिश्रा, कृष्ण गोपाल सिरोठिया, मुन्ना लाल लाक्षाकार, श्रीनिवास बुधौलिया, ख्यालीराम कोष्टा, ओम प्रकाश द्विवेदी, सुरेश खेबरिया, सियाराम द्विवेदी, सतीश नंदा, दुर्गा नगाइच, जगदीश आनंद, अरुण तिवारी, नरेश बाबू सक्सेना, शैलेश खेबरिया, भरत चौरसिया, शिवशरन सोनी, अवधेश जड़िया, डॉ हरीओम नगाइच, कृष्ण गोपाल नगाइच समेत दर्जनों गांवों के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed