फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Rakesh and Haseeb will be president for one year each

बराबर वोट मिलने से दोनों प्रत्याशी एक-एक वर्ष रहेंगे अध्यक्ष

Mon, 29 Nov 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Rakesh and Haseeb will be president for one year each
भरुआ सुमेरपुर। उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव में दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिले। इस पर दोनों को एक-एक साल के कार्यकाल का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन

भरुआ सुमेरपुर ब्लॉक में कर्मचारी संघ के दो वर्षीय ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव में हसीब अहमद और राकेश कुमार उम्मीदवार थे। 146 मतदाताओं में 105 ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में 21 मत अवैध घोषित किए गए। दोनों को 42-42 मत मिलने पर लाटरी से निर्णय किया गया। इसके बाद दो वर्ष के कार्यकाल में प्रथम वर्ष के लिए राकेश कुमार अध्यक्ष का दायित्व संभालेंगे। इसके बाद हसीब को कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। मतदान अधिकारी प्रमोद कुमार, गयादीन व राजेंद्र सिंह जाटव रहे। जिलाध्यक्ष कुलदीप बाल्मीकि, विक्टोरिया, सुनील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed