फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   rain,civic,hamirpur news

लगातार बारिश से नदी और नाले उफनाए

Mon, 02 Aug 2021 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
rain,civic,hamirpur news
चंद्रावल नदी में बाढ़ से डूबे पढ़ोरी गांव के रपटे में ड्यूटी करते पुलिस कर्मी। - फोटो : HAMIRPUR
मौदहा (हमीरपुर)। रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त है। एक ओर जहां बारिश के चलते कच्चे घरों के गिरने का सिलसिला जारी है। वहीं सिसोलर मार्ग पर पढ़ोरी गांव के पास चंद्रावल नदी के रपटा के ऊपर तीन फीट पानी बहने से दो दर्जन गांवों से संपर्क टूट गया है। इसी तरह श्याम नदी, सुनार नाला व पारा लदार के नाले के रपटों के ऊपर से पानी बहनेे पर प्रशासन ने यहां बैरियर लगाकर पुलिस तैनात किया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में सिसोलर, लेवा, पासुन, गहरौलीखुर्द, बम्हरौली, भैंसमरी, किसवाहीस, छानी, गढ़ा समेत दो दर्जन गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। इसे जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर पढ़ोरी गांव में चंद्रावल नदी पर बना रपटा जलमग्न है। अभी चार फीट ऊपर पानी बह रहा है। वहीं श्याम नदी के रपटे के ऊपर से पानी बहने से गुरदहा, फत्तेपुरवा आदि गांवों का संपर्क टूटा है। सुनार नाला व पारा लदार के पास स्थित नालों के रपटों के ऊपर से पानी बह रहा है। पढ़ोरी के रपटे से आवागमन बंद होने पर लोगों को करीब 35 किमी अतिरिक्त दूरी तय कर तहसील मुख्यालय आना पड़ रहा है। पढ़ोरी में रपटे पर पुल बनाने की मांग हर चुनाव में ग्रामीण जोरशोर से उठाते हैं। मगर सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।
विज्ञापन

राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस बार पढ़ोरी रपटे पर पुल बनाने का चुनावी मुद्दा बनाया है। नदियों के जलस्तर बढ़ने व रपटों के ऊपर से पानी बहने को लेकर एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया व सीओ रविप्रकाश सिंह ने रपटों का निरीक्षण कर आसपास के इलाकों का जायजा लिया। रपटे के दोनों ओर रास्ते पर बैरियर लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया है। पढ़ोरी के रपटे में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों ने कहा सुबह छह बजे रपटे के नीचे पानी था, लेकिन तीन घंटे में करीब चार फीट पानी बढ़ा है। कहा नदी का लगातार जलस्तर बढ़ना जारी है। अगर इसी रफ्तार से पानी बढ़ता रहा तो शाम तक स्थित बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा सेल्समैन की नाले में बहने से हो चुकी मौत
क्षेत्र के रतौली और हिमौली के बीच पारा लदार गांव के पास दो साल पूर्व नाले में आई अचानक बाढ़ से रपटे से होकर निकल रहे ग्योड़ी गांव के पीएचसी में तैनात कानपुर निवासी कार सवार चिकित्सक व दवा सेल्समैन डूब गए थे। दवा सेल्समैन की नाले में डूबने से मौत हो गई थी। बारिश में यह नाला रौद्र रूप धारण कर लेता है।

श्याम नदी के रपटे के ऊपर बह रहे पानी को देखते एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया व सीओ रविप्रकास।

श्याम नदी के रपटे के ऊपर बह रहे पानी को देखते एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया व सीओ रविप्रकास।- फोटो : HAMIRPUR

सोनार नाले के रपटे के ऊपर से बह रहे पानी को देखते पुलिस कर्मी।

सोनार नाले के रपटे के ऊपर से बह रहे पानी को देखते पुलिस कर्मी।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed