{"_id":"6418b20b2bd4b8265b0af2e4","slug":"rain-and-hail-on-crops-hamirpur-news-c-12-1-133982-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: फसलों पर बारिश और ओलों की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: फसलों पर बारिश और ओलों की मार
Tue, 21 Mar 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। रविवार को हुई बारिश व ओलावृष्टि से सरीला, मौदहा, कुरारा, सुमेरपुर में किसानों की फसलों का काफी नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन ने किसानों के नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है।
उप कृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव ने बताया कि जनपद में ओलावृष्टि, आंधी और बारिश हुई है। फसल बीमा के प्रतिनिधियों की टीम प्रभावित ग्रामों में लगाकर फसलों से हुई क्षति का आंकलन कराया जा रहा है। फसल बीमा कंपनी की तरफ से क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी। जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है। वह लोग अपना फसल दावा 72 घंटे के अंदर बीमा कंपनी प्रतिनिधि या जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कर सकते हैं। कहा कि किसी भी असुविधा होने पर बीमा कंपनी के प्रतिनिधि सौरभ तिवारी के मोबाइल नंबर 9005307585 या जिला कृषि अधिकारी कार्यालय कंट्रोल रूम नंबर 7839882722 से संपर्क कर सकते हैं।
सरीला प्रतिनिधि के अनुसार लाही, गेहूं, चना की कटी व खड़ी फसलें ओला गिरने से बर्बाद हो गई हैं। एसडीएम खलिद अंजुम ने कुपरा व जमोडी डांडा में दो सर्वे टीमों को लगाया है। सोमवार को जमोडी डांडा में 100 हेक्टेयर फसलों सर्वे किया गया। लेखपाल राजकुमार ने बताया कि जमौडी डांडा व जमौडी दरिया गांव में सौ फीसदी फसलों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
मौदहा संवाद के मुताबिक रविवार दोपहर बाद क्षेत्र में हुई तेज बारिश व गरज के साथ गिरी बिजली से खंडेह निवासी किसान रामशंकर (32) की मौत हो गई थी। साथ ही उसकी झोपड़ी के साथ खेती बर्बाद हो गई थी। सोमवार को एसडीएम राजेश कुमार ने गांव जाकर पीड़ित परिवार के लोगों को सांत्वना दी। एसडीएम ने बताया कि किसान फसल बीमा योजना के तहत मिलने वाले एक लाख रुपये व आपदा राहत के तहत चार लाख रुपये पीड़ित परिवार के बैंक खाते में भेज दिए गए हैं। एडीएम वित्त रमेश चंद्र ने बताया कि सभी एसडीएम को बारिश व ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान का आंकलन करने के लिए निर्देशित किया गया है। सर्वे कराकर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।