फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Quad bike collided with trolley , three injured

ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकराई, तीन घायल

Sat, 13 Feb 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर। Updated Sat, 13 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Quad bike collided with trolley , three injured
कस्बे में मनकी तिराहे मोड़ पर हमीरपुर कालपी मार्ग में एक बाइक ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गई। इसमें बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल भेजा। जहां से तीनों को कानपुर के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन


राहगीरों का कहना है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।पड़ोसी जनपद जालौन के थाना कदौरा के बरही बंबा निवासी रामसिया (25), अजीत (25) व सुन्नापाल (26) बाइक में सवार होकर कुरारा थानाक्षेत्र के जल्ला गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे। कस्बे के फोरलेन पर जा रहा ट्रैक्टर अचानक मनकी मोड़ पर मोड़ने लगा।
विज्ञापन


 जिससे अनियंत्रित बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। जोरदार टक्कर में तीनाें बाइक सवार लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। वहां से गुजर रहे राहगीराें की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उन्हें स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने नाजुक हालत देखते हुए सदर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर रिफर कर दिया है। देर रात की जानकारी में तीनों की हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed