फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Protest against power cuts

बिजली कटौती के विरोध में धरना प्रदर्शन

Thu, 06 Oct 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 06 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Protest against power cuts
बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन देेते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
कसबे में अधाधुंध बिजली कटौती के विरोध में आम आदमी पार्टीं ने बाइक जुलूस निकालकर विद्युत सब स्टेशन में धरना दिया। बाद में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को दिया गया। क्षेत्र में बुरी तरह बाधित विद्युत आपूर्ति को लेकर आम आदमी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र संयोजक वृषभान सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विद्युत सब स्टेशन में धरना दिया। इसके पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने कस्बे की गलियों में बाइक जुलूस निकाल पावर कारपोरेशन के खिलाफ नारे लगाए। बाद में इन लोगों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी एके श्रीवास्तव को सौंपा। इसमें इनका कहना है कि क्षेत्र को मात्र आठ-दस घंटे बिजली मिल रही है। इससे छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। मच्छरों से बीमारियां फैल रही हैं। कहा कि यदि कारपोरेशन ने अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं किया तो रबी सीजन में किसानों को पलेवा व सिंचाई के लिए भारी समस्या जूझना पड़ेगा। वहीं एसडीओ सरीला विद्युत शाश्वत सिंह ने कहा कि 132 विद्युत स्टेशन राठ में नौरंगा ब्रेेकर में आई खराबी के कारण उसे गोहांड फीडर से जोड़ा है। इससे आपूर्ति में कुछ व्यवधान आ रहा है। नौरंगा ब्रेकर की मरम्मत जारी है, दो दिन में ठीक होने की संभावना है। धरना प्रदर्शन में हरचरन सिंह फौजी, विधानसभा सचिव रामपाल सिंह, नगर अध्यक्ष चंद्रकांत गुरुदेव, शिक्षक कृष्ण कुमार, शब्बीर अली, धरमवीर सिंह, नफीस, राजेश सिंह, जितेंद्र सैनी आदि आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed