फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Procession taken out with tableaux

झांकियों के साथ निकाली शोभायात्रा

Mon, 29 Nov 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out with tableaux
श्रीमद्भागवत कथा की शोभायात्रा में सिर पर कलश लिए बालिका। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआ सुमेरपुर। कस्बा के बस स्टैंड के एमएल गैलेक्सी मैरिज हाल में रविवार से शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा के पूर्व गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जो बस स्टैंड से नगर भ्रमण करते हुए गायत्री तपोभूमि पहुंची। यात्रा का समापन कथा स्थल में हुआ।
विज्ञापन

यात्रा में कथा सुन रहे परीक्षित ने पत्नी सहित श्रीमद्भागवत पुराण को सिर में रखकर आगे चल रहे थे। भगवान की मनमोहक झांकियां भी शामिल थीं। कथा व्यास कृष्णकांत महाराज ने कहा कि भागवत कथा श्रवण से मनुष्य का उद्धार हो जाता है। पापों से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। इसलिए मनुष्य को जीवन में एक बार कथा का श्रवण अवश्य करनी चाहिए। कथा आयोजक मुन्नीलाल गुप्ता व उनकी पत्नी सूरजकली ने कथा व चारों धाम यात्रा पूजन का आयोजन कराया है। शोभायात्रा में अशोक गुप्ता, श्वेता गुप्ता, दिनेश गुप्ता, उर्मिला गुप्ता, राकेश गुप्ता, अंजली गुप्ता, संदीप गुप्ता, श्रद्धा गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, शिल्पी गुप्ता सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

झांकी के दौरान श्रीकृष्ण राधा की वेशभूषा में शामिल कलाकार।

झांकी के दौरान श्रीकृष्ण राधा की वेशभूषा में शामिल कलाकार।- फोटो : HAMIRPUR

झांकी के दौरान भगवान शिव और पार्वती की वेशभूषा में कलाकार।

झांकी के दौरान भगवान शिव और पार्वती की वेशभूषा में कलाकार।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed