फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Priest's death due to electrocution

करंट लगने से मंदिर के पुजारी की हुई मौत

Wed, 20 Oct 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Priest's death due to electrocution
राठ (हमीरपुर)। फर्राटा पंखा ऊपर गिरने से मंदिर के पुजारी करंट की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

मझगवां थाने के सरगांव गांव में राधा कृष्ण, राम जानकी व चार भुजा नाम के तीन प्राचीन मंदिर हैं। इन मंदिरों में झांसी जनपद के रतौसा गांव निवासी गौरी शंकर नायक (55) 20 वर्षों से पुजारी थे। सोमवार रात राधा कृष्ण मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद वहीं लेट गए। देर सुबह मंदिर के गेट न खुलने पर ग्रामीणों को चिंता हुई। मंदिर की दीवार फांद कर ग्रामीण अंदर पहुंचे। पुजारी गौरीशंकर नायक जमीन पर पड़े मिले। उनके सीने पर फर्राटा पंखा गिरा हुआ था। पंखा अलग कर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पुत्र रानू व पत्नी अपने गांव रतौसा में रहते हैं। अधिकांश उनका आनाजाना लगा रहता था। अभी दोनों अपने गांव में हैं। वहीं बड़े पुत्र नीरज बांदा में मंदिर में पूजा पाठ करते हैं। ग्रामीण मृतक पुजारी के परिजनों के आने का इंतजार कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed