{"_id":"6acbcf72a3553de1c6039443","slug":"premier-league-to-start-on-october-25-45-matches-to-be-played-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-146257-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: 25 अक्तूबर से शुरू होगी प्रीमियर लीग, खेले जाएंगे 45 मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: 25 अक्तूबर से शुरू होगी प्रीमियर लीग, खेले जाएंगे 45 मैच
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। कस्बे के एक गेस्टहाउस में रविवार को फिट इंडिया टीचर्स गेम्स वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक बैठक हुई। इस दौरान पांचवें सीजन के आयोजन की रणनीति तैयार की गई।
एसोसिएशन के महासचिव उमेश कुमार ने बताया कि फिटगवा टीचर्स प्रीमियर लीग का शुभारंभ 25 अक्तूबर को होगा। आयोजन के दाैरान अक्तूबर से जनवरी तक अवकाश के दिनों में 45 मैच जनपद के छह मैदानों पर खेले जाएंगे। आयोजन का विस्तार कर अन्य विभागों को भी अवसर देने का निर्णय लिया गया। अंतिम प्लेइंग खिलाड़ियों में दो खिलाड़ियों को खेलने का अवसर मिलेगा।
बैठक में कुरारा के बालेंद्र सिंह, शैलेंद्र यादव, अरविंद कुशवाहा, गोहांड के प्रबल राजपूत, रामपाल, सर्वेश, मौदहा की ओर से कप्तान सुनील सोनी, नितिन, मुस्करा से सतीश कुमार, राठ से वेदप्रकाश साहू, सरीला से रामरतन एवं सुमेरपुर से आशीष श्रीवास्तव, रविरंजन व प्रशांत ने भाग लिया।
विज्ञापन
महासचिव ने बताया कि लीग का आयोजन जनपद हमीरपुर में प्रस्तावित है। सभी ब्लॉक प्रतिनिधियों को 15 अक्तूबर तक अंतिम 15 खिलाड़ियों की सूची जिला कमेटी को उपलब्ध कराएं। मंडलाध्यक्ष रावेंद्र सिंह गौर, कोषाध्यक्ष प्रखर पथिक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।