फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Pregnant woman climbing stairs to reach delivery room due to non-operation of lift

Hamirpur News: लिफ्ट संचालित न होने से सीढि़यां चढ़कर प्रसव कक्ष में पहुंच रहीं गर्भवती

Mon, 18 Mar 2024 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman climbing stairs to reach delivery room due to non-operation of lift
महोबा। जिला महिला अस्पताल की लिफ्ट ठीक होने के बाद भी उसका संचालन नहीं किया जा रहा है। प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को दिक्कत हो रही है। महिलाएं सीढि़यां चढ़कर प्रसव कक्ष पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

माह फरवरी में जिला महिला अस्पताल में सीएमएस व डॉक्टर के बीच हुए विवाद का मामला तूल पकड़ गया था। शासन की ओर से इस मामले की जांच अपर निदेशक स्वास्थ्य को सौंपी गई थी। मामले की जांच करने आए अपर निदेशक स्वास्थ्य को जिला महिला अस्पताल की लिफ्ट बंद मिली थी। तब उन्होंने लिफ्ट के संचालित कराए जाने के बारे में जानकारी हासिल की थी। उन्हें बताया गया था कि लिफ्ट चालू हालत में है लेकिन कर्मचारियाें की कमी के चलते इसका संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

सीएमएस ने कहा था दो कर्मचारियों को नियुक्त कर लिफ्ट का संचालन शुरू कराया जाएगा। बावजूद इसके अभी तक लिफ्ट का संचालन शुरू नहीं हो सका। जिससे प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को प्रसव कक्ष पहुंचने के लिए सीढि़यां चढ़नी पड़ रही हैं। ऐसे में उन्हें दिक्कत होती है। उधर, सीएमएस डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि लिफ्ट के संचालन को लेकर व्यवस्था की जा रही है। दो कर्मचारियों को लिफ्ट के संचालन में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed