फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Pregnant found hanging, accused of murder

Hamirpur News: फंदे पर लटकी मिली गर्भवती, हत्या का आरोप

Mon, 15 Jul 2024 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 15 Jul 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Pregnant found hanging, accused of murder
गहरौली (हमीरपुर)। छह माह की गर्भवती संदिग्ध हालत में फंदे पर लटकी मिली। वहीं, महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मुस्करा थाना क्षेत्र के हुसैना गांव निवासी दिनेश प्रजापति ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी शादी कुपरा निवासी विनीता (21) के साथ हुई थी। विनीता छह माह से गर्भवती थी। रविवार रात को उसने फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह 4 बजे जब बारिश हुई तब उनकी नींद खुली, इसी समय विनीता के फंदा लगाने की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

इसके बाद डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर नायब तहसीलदार सत्य प्रकाश ने सब इंस्पेक्टर शिवम पांडे व जुबेर खान ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राठ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं विनीता की मां छोटी ने बेटी को घसीट-घसीट कर पीटने का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। गर्भवती की मौत पर उसके भाइयों ने गाली गलौज के साथ जमकर हंगामा किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बयान लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed