फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Preeti descended from heaven to get the second dose of vaccine

वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने स्वर्ग से उतरीं प्रीति

Sun, 30 Jan 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Preeti descended from heaven to get the second dose of vaccine
राठ। मौत के छह माह बाद महिला को जीवित दर्शा कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगा दी गई है। सीएमओ इसे मामूली चूक मान रहे हैं।
विज्ञापन

अकौना के मूलचंद्र राजपूत ने बताया कि छह जुलाई को गांव में कोरोना टीकाकरण का कैंप लगा था। जिसमें उनकी बहू प्रीति (24) को कोरोना का पहला टीका लगाया गया था। टीकाकरण में मूलचंद्र ने अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराया था। 30 जुलाई को प्रीति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मूलचंद्र ने बताया कि 25 जनवरी को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आया। जिसमें उनकी बहू प्रीति को कोरोना की दूसरी डोज सफलता पूर्वक लगने का मैसेज था। स्वर्ग में बैठी बहू को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना की दूसरी डोज लगा दी गई थी। यह देख पूरा परिवार दंग रह गया। मूलचंद्र का आरोप है कि विभाग द्वारा बिना किसी जांच पड़ताल के कंप्यूटर पर टीकाकरण दर्ज किया जा रहा है।

सीएमओ अशोक कुमार रावत ने कहा कि एक ही मोबाइल नंबर से परिवार के अन्य सदस्यों का रजिस्ट्रेशन होने पर कंप्यूटर में गड़बड़ी हो जाती है। उनसे बताया गया कि अनेक व्यक्ति ऐसे हैं जिन्होंने दूसरी डोज नहीं लगवाई फिर भी उनका कंप्यूटर में टीकाकरण पूरा हो चुका है। जिस पर सीएमओ ने कहा कि उक्त लोगों को सीएचसी जाने पर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed