फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Pranshu Singh became the champion of women's college

प्रांशु सिंह बनी महिला महाविद्यालय की चैंपियन

Sat, 16 Apr 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pranshu Singh became the champion of women's college
वार्षिकोत्सव समारोह में देश भक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। शहर स्थित राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान खेलकूद व शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. चंद्रभूषण एवं विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष नगरपालिका कुलदीप निषाद रहे। जिलाधिकारी ने छात्राओं को जीवन में एक लक्ष्य को निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। खेलकूद की चैंपियनशिप छात्रा प्रांशु सिंह को दी गई। लंबी कूद में पूर्णिमा प्रथम, बैडमिंटन में कोमल, टेबल टेनिस में निशा, कुर्सी दौड़ में आकांक्षा, गोला फेंक में आकांक्षा, भाला फेंक में प्रांशु सिंह, डिस्कस थ्रो में प्रीति को प्रथम स्थान मिलने पर सम्मानित किया। इसके अलावा द्वितीय व तृतीय स्थानों पाने वाले व कक्षा में स्थान पाने छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डा. राजकुमार, असि. प्रोफेसर डा. राजेश कुमार ने किया।

चैंपियन प्रांशु सिंह को ट्राफी देकर सम्मानित करते मुख्य अतिथि डीएम डा.चंद्रभूषण व चेयरमैन कुलदी

चैंपियन प्रांशु सिंह को ट्राफी देकर सम्मानित करते मुख्य अतिथि डीएम डा.चंद्रभूषण व चेयरमैन कुलदी- फोटो : HAMIRPUR

महिला महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में स्वागत गीत प्रस्तुत करती छात्राएं।

महिला महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में स्वागत गीत प्रस्तुत करती छात्राएं।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed