फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Power supply at Mamna Power House disrupted for four days; a population of one lakh affected

Hamirpur News: ममना पावर हाउस में चार दिन से बिजली आपूर्ति प्रभावित, एक लाख की आबादी परेशान

Mon, 26 Oct 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Power supply at Mamna Power House disrupted for four days; a population of one lakh affected
फोटो 26 एचएएमपी 42- ममना पावर हाउस में बिजली फाल्ट ठीक करते ​विद्युतकर्मी।  संवाद
सरीला (हमीरपुर)। तहसील क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से किसान परेशान हैं। ममना बिजली घर से जुड़े करीब 40 गांवों में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति प्रभावित है। इससे जहां करीब एक लाख की आबादी को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। वहीं किसान खेतों में पलेवा नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों रबी फसलों की बोआई के लिए खेतों में पलेवा का काम तेजी से चल रहा है। किसानों को खेत तैयार करने के लिए पानी की जरूरत है लेकिन बिजली की अघोषित कटौती और कम वोल्टेज के कारण नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि पिछले चार दिनों से बिजली की आवाजाही बनी हुई है। 24 घंटे में महज चार से 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। इसमें भी लो-वोल्टेज और दो फेज में आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

बिजली संकट का असर गांवों की पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। नलकूपों का संचालन प्रभावित होने से छेड़ीबेनी, धौहल, बंगरा, कटेहरी, राजमऊ, पुरैनी, ममना, जलालपुर, भेड़ी और कुपरा समेत क्षेत्र के करीब 40 गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों के मुताबिक बिजली आपूर्ति नियमित न होने से जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे करीब एक लाख आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नलकूप न चलने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित
बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से खेती के साथ गांव की पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित है। नलकूप न चलने से घरों में पानी की समस्या हो रही है। कई दिन बीतने के बाद भी अभी तक कोई राहत नहीं मिली है। -देवेंद्र यादव, धौहल।
चार दिन से बिजली की समस्या बनी हुई है। 24 घंटे में चार से 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। बिजली आने पर लो-वोल्टेज रहता है। इससे नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। पलेवा का समय निकल रहा है लेकिन खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। -शिवशंकर, किसान।

ओवरलोडिंग से हो रही समस्या
पलेवा के लिए एक साथ नलकूप चलने से बिजली का लोड बढ़ गया है। ओवरलोडिंग की समस्या को दूर करने के लिए अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। क्षमता बढ़ाने के लिए पांच एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। - हरिश्चंद्र वर्मा, एसडीओ विद्युत सरीला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed