{"_id":"64d12ec043fe9604290749f4","slug":"polling-place-will-be-on-the-basis-of-maximum-1500-voters-hamirpur-news-c-225-1-mah1001-788-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अधिकतम 1,500 मतदाताओं के आधार पर होगा मतदेय स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अधिकतम 1,500 मतदाताओं के आधार पर होगा मतदेय स्थल
Mon, 07 Aug 2023 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
महोबा। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
डीएम ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदेय स्थलों के संभाजन अधिकतम 1,500 मतदाताओं के आधार पर कराने की बात कही। कहा कि मतदेय स्थल बनाने के लिए भवनों का चयन, पुनर्निधारण भवनों के भौतिक सत्यापन के बाद मतदेय स्थलों का संभाजन अधिकतम 1,500 मतदाताओं के आधार पर कराने के आयोग के निर्देश हैं। मतदेय स्थलों के संभाजन के बाद बाद आयोग के नियत 10 कालमों के प्रारूप पर तैयार मतदेय स्थलों की सूची का प्रकाशन आठ अगस्त को कराया जाएगा। इसकी प्रति राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराते हुए डीईओ की वेबसाइट पर अपलोड कराई जाएगी।
एक सप्ताह तक जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में यह सूची सुझाव, आपत्ति और निरीक्षण को लेकर उपलब्ध रहेगी। प्राप्त आपत्तियों व सुझावों का निस्तारण करने के बाद वर्तमान संसद सदस्यों, विधान सभा सदस्यों व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक होगी। इसके बाद मतदेय स्थलों की सूची को 16 अगस्त को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में एसडीएम जितेन्द्र कुमार, एसडीएम चरखारी प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।