{"_id":"61a909debb939e3cb517e7e4","slug":"political-hamirpur-news-knp667338595","type":"story","status":"publish","title_hn":"157 मंदिरों में एक साथ गूंजेगी घंटे की धुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
157 मंदिरों में एक साथ गूंजेगी घंटे की धुन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले के ब्लॉकों के सभी शक्ति पीठ व घरों में में 13 दिसंबर की शाम एक साथ पूजा-अर्चना और दीपों की रोशनी से जगमग होने के साथ घंटा घड़ियाल की गूंज होगी। सभी शक्ति पीठ स्थलों पर भाजपा के बड़े पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इसके लिए भाजपा संगठन युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को बनारस में बाबा काशी विश्वनाथ कारिडोर का लोकार्पण करेंगे। इस दिन पूरे प्रदेश के साथ जनपद में भी भाजपा विशेष धार्मिक आयोजन करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ने बताया कि इसको लेकर प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जनपद में भी तैयारियां की जा रही हैं।
बताया कि जिले के अलग-अलग ब्लॉकों के ऐसे 157 मंदिर शक्तिपीठ हैं, जिन्हें चिन्हित कर लिया गया है। संबंधित मंदिर में इस आयोजन को लेकर क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को तैयारियों में लगा दिया गया है। बताया कि इस दिन एक साथ शाम को करीब पांच बजे अपने-अपने क्षेत्र के शक्तिपीठ मंदिरों में भाजपाई दीप जलाकर पूजा-अर्चना कर घंटे- घड़ियाल बजाएंगे।