{"_id":"60e5f00e8ebc3ec2347098c2","slug":"political-hamirpur-news-knp638883872","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंहगाई मामले में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर लगाए सरकार विरोधी नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंहगाई मामले में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर लगाए सरकार विरोधी नारे
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। आसमान छू रही महंगाई व पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने तहसील परिसर में ताली व थाली बजाकर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश चौरसिया को सौंपा।
कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ.मंजू कुशवाहा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने तहसील पहुंचकर ताली व थाली बजाकर प्रदर्शन किया। बेतहाशा बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों को कम करने की मांग की। कहा कि गिरती अर्थव्यवस्था से रोजगार के अवसर घटने के बावजूद सरकार गरीबों को आर्थिक सहायता नहीं दे रही है।
कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष हाजी समशुद्दीन ने कहा कि जब उनकी सरकार केंद्र में थी तो यही भाजपा के मंत्री गैस सिलिंडर लेकर सड़कों पर उतर आते थे। लेकिन अब मौन धारण किए हैं। नगर अध्यक्ष सभासद इस्लामउददीन ने कहा कि महंगाई रोकने में सरकार पूरी तरह से फेल है।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महासचिव सलीम अहमद ने ताली थाली बजाते हुए सरकार को जमकर कोसा। इस दौरान इंतजाम मुर्तजा खान, अश्वनी पांडेय, डॉ.अभिनंदन सिंह, गुलाम मुर्तजा खान, खलील अहमद आदि मौजूद रहे।