फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   political

शासन से नामित सभासदों को एसडीएम ने दिलाई शपथ, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के चेयरमैन रहे मौजूद

Mon, 08 Jun 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
political
शहर की नगर पालिका सभागार में मनोनीत सदस्यों को शपथ एसडीएम राजेश कुमार। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर/राठ। मनोनीत सभासदों को सोमवार शपथ दिलाई गई। इस मौके पर लोगों ने मनोनीत सभासदों को बधाई देकर विकास में सहयोग की अपेक्षा की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत सुमेरपुर में विकास कार्यों एवं आम जनमानस के मुद्दों को उठाने के साथ निगरानी के लिए शासन से नामित सभासद देवेंद्र पालीवाल, संतराम गुप्ता व किरन बाल्मीकि को एसडीएम सदर राजेश कुमार चौरसिया में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के चेयरमैन बाबूराम निषाद ने नवनियुक्त सभासदों को बधाई देते हुए नगर के विकास में सहयोग करने की सलाह दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ने सभासदों से बोर्ड का सहयोग करते हुए नगर के चौमुखी विकास में अहम भूमिका निभाने की बात कही। इस मौके पर चेयरमैन आनंदी प्रसाद पालीवाल ने नवनियुक्त सभासदों को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर ईओ रवि यादव, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री मुनीर खान, मंडल अध्यक्ष अरिमर्दन सिंह, पूर्व चेयरमैन नवलकिशोर शुक्ला, पुष्पराज सोनी, रोहित शिवहरे, सभासद राजेश सहारा, विनोद श्रीवास, दीपक शर्मा, कृष्ण कुमार गुप्ता रामू, अनीस बाल्मीकि आदि मौजूद रहे। संचालन मुन्नीलाल अवस्थी व हबीब खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राठ में नगर पालिका सभागार में सोमवार को एसडीएम अशोक कुमार यादव ने पांच सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा नगर पालिका को पांच नए सभासद मिलने से विकास को गति मिलेगी। अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया ने मनोनीत सभासदों को शुभकामनाएं दीं।
एसडीएम अशोक कुमार यादव ने मनोनीत सभासद कृष्ण कुमार गुप्ता उर्फ केके बंटी, राजेंद्र द्विवेदी, शिवरतन विश्वकर्मा, मुनीम बाबू अग्रवाल व जानकी देवी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। संचालन ईओ केके मिश्रा ने किया। विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, सभासद मनीष सोनी, दीपू मुंशी, प्रेमचंद्र घुरौली, जितेंद्र अहिरवार आदि मौजूद रहे।
मौदहा। नगर पालिका के मीटिंग हाल में मनोनीत सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग वित विकास निगम के चेयरमैन बाबूराम निषाद और बीजेपी के जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता रहे।
समारोह में सरकार द्वारा नामित पांच सभासदों मराठीपुरा निवासी बरदानी लाल गुप्ता,अरतरा चौराहा निवासी अरविंद शर्मा, मलीकुआं चौराहा निवासी लवलेश शिवहरे, उपरौस निवासी द्वारिका प्रसाद त्रिवेदी और कपसा रोड मलिन बस्ती निवासी चंद्र प्रभा मधुपिया को एसडीएम अजीत परेश ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नगर पालिका में तीस सभासद हुए
हमीरपुर। शासन द्वारा नामित नगर पालिका परिषद के पांच सदस्यों का सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। एसडीएम ने सभी सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शासन द्वारा नगर के सुभाष बाजार निवासी नीलम भारती, रमेड़ी निवासी रेखा चंदेल, सुभाष बाजार निवासी राधा चौरसिया व हा थी दरवाजा निवासी रवींद्र शुक्ला को सदस्य मनोनीत किया गया है।

सोमवार को नगर पालिका के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में एसडीएम राजेश चौरसिया ने सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में राज्य मंत्री बाबूराम निषाद, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार शाक्य सहित सभी सभासद व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed