{"_id":"5d89136b8ebc3e013d65207c","slug":"political-hamirpur-news-knp5154848146","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 मिमी बारिश के बीच बरसे 51 फीसदी वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 मिमी बारिश के बीच बरसे 51 फीसदी वोट
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर सदर विधानसभा सीट के लिए सोमवार को हुए उपचुनाव में बारिश और वोटों के बीच जमकर प्रतिस्पर्धा रही। 25 मिली मीटर बारिश के बीच 51 प्रतिशत वोट पड़े। छुटपुट नोंकझोंक, ईवीएम में खराबी और कई गांवों में मतदान के बहिष्कार के बीच आम तौर पर मतदान शांति पूर्वक निपट गया। मतगणना 27 सितंबर को होगी। सील बंद ईवीएम अर्द्धसैनिक बलों के पहरे में स्ट्रांग रूम में रखवाई गईं हैं।
सदर विधानसभा क्षेत्र के 257 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। जबकि बारिश का सिलसिला इसके पहले से ही शुरू हो गया। लगातार हो रही बारिश से अधिकांश मतदान केंद्र परिसर और उनके मार्ग जलभराव और दलदल से सराबोर हो गए। पहले दो घंटों में मतदान सुस्त रहा। मतदाताओं ने बारिश थमने का इंतजार किया। लेकिन बारिश लगातार जारी रही। दिन चढ़ने के साथ ही मतदान का ग्राफ भी बारिश के बीच बढ़ने लगा। किसी भी मतदान केंद्र में पूर्व चुनाव की तर्ज पर मतदाताओं की लंबी कतारें नहीं लगीं।
मतदान समाप्त होने के निर्धारित समय शाम छह बजे तक 51 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,01,497 मतदाता हैं। करीब 20 बूथों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी से मतदान आधा घंटे से लेकर एक घंटे तक बाधित रहा। मशीनों को बदले जाने के बाद मतदान शुरू हुआ। निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक शमीमउद्दीन ने संवेदन और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश पुलिस उपमहानिरीक्षक दीपक कुमार, एसपी हेमराज मीना ने भी मतदान केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने शहर के श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज के बूथ संख्या आठ में मतदान किया। गौरतलब है कि यह उप चुनाव इस सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए अशोक सिंह चंदेल के वहां शहर में दो दशकों पूर्व हुए सामूहिक हत्याकांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट से उम्रकैद की सजा होने पर उनकी सदस्यता समाप्त हो गई थी।
कुछ मतदान केंद्रों में नाराज होकर पोलिंग पार्टियों से नोंकझोंक हुई। मतदान खत्म होने के बाद सील बंद ईवीएम जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर स्थित भरुआसुमेरपुर में कृषि उत्पादन मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया। यहां पोलिंग पार्टियों का देर रात तक पहुंचना जारी था। मौदहा क्षेत्र की दो पोलिंग पार्टियों के श्याम नदी में उफान आ जाने से फंसे होने की खबर है। इन्हें लाने के लिए प्रशासन कवायदें कर रहा है।