{"_id":"6188117095e52726696267fe","slug":"political-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp662616995","type":"story","status":"publish","title_hn":"दल बदलते ही बदले स्वर, भाजपा पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दल बदलते ही बदले स्वर, भाजपा पर निशाना
विज्ञापन
राठ में स्वामी ब्रह्मानंद की समाधि पर पुष्प अर्पित करतीं माधुरी श्रीवास व अन्य सपाई
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुईं महोबा की पूर्व जिला पंचायत सदस्य माधुरी श्रीवास ने स्वामी ब्रह्मानंद की समाधि पर नमन किया। भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए समाजवादी पार्टी का गुणगान किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा में उन्हें व उनके समाज को उचित सम्मान नहीं मिला। इससे खुद को छला हुआ महसूस कर रहीं हैं। सपा में उनके समाज का सम्मान है। जिस वजह से वह पार्टी में शामिल हुईं हैं। आगामी चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनेगा। राठ विधानसभा से भाग्य आजमाने की ललक लेकर एक बार फिर क्षेत्र में सक्रिय हुईं माधुरी श्रीवास ने कहा कि यदि उन्हें टिकट मिलता है तो चुनाव जीतने के बाद स्वामी ब्रह्मानंद को भारत रत्न, राठ को जिला, बीएनवी डिग्री कालेज को विश्वविद्यालय बनाना प्राथमिकता होगी।
कहा कि जब तक यह सरकार है बेरोजगारी कम नहीं होगी। भाजपा सरकार को किसान व लोकतंत्र विरोधी करार दिया। इन्हीं मुद्दों पर जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगी। जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव, दानिश खान, मानसिंह यादव आदि मौजूद रहे।