{"_id":"60a69fcd8ebc3e384b6ddff3","slug":"political-hamirpur-news-chunaao-hamirpur-news-knp629494652","type":"story","status":"publish","title_hn":"परछछ की नवनिर्वाचित प्रधान की कुर्सी खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परछछ की नवनिर्वाचित प्रधान की कुर्सी खतरे में
विज्ञापन
मौदहा। विकासखंड की ग्राम पंचायत परछछ की नवनिर्वाचित प्रधान निर्वाचन आयोग से निर्धारित 21 वर्ष उम्र पूरी न होने के बावजूद चुनाव लड़ी और जीत गईं। इस मामले में विपक्षियों ने नवनिर्वाचित प्रधान की आयु के दस्तावेजों एसडीएम को देकर जांच की मांग की है।
परछछ ग्राम पंचायत में अंशिका गौतम प्रधान चुनीं गईं हैं। उनके पिता राजनारायण गौतम गांव में ही पंचायत मित्र हैं। इस ग्राम पंचायत से चुनाव लड़कर दूसरे व तीसरे नंबर पर रहे महरजवा कोरी व सुरेश कुमार ने कहा प्रधान पद के नामांकन में अंशिका की उम्र 21 वर्ष दर्शाकर पर्चा दाखिल कराया गया है। कहा सरकारी दस्तावेजों के अनुसार नवनिर्वाचित प्रधान अंशिका के आधार कार्ड एवं हाईस्कूल की सनद में उम्र 23 अप्रैल 2001 है।
इस हिसाब से नामांकन की तारीख तक इनकी उम्र 19 साल, 11 महीने, 20 दिन ही पहुंच रही है। जबकि चुनाव लड़ने की उम्र 21 वर्ष निर्धारित है। नवनिर्वाचित प्रधान द्वारा की गई हेराफेरी मामले में विपक्षियों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। जिसमें नवनिर्वाचित प्रधान की ओर से चुनाव आयोग को धोखे में रख चुनाव लड़ने पर उनके नियम विरुद्ध जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।