{"_id":"69975988f1b20f6cbf0f0f54","slug":"police-station-reached-to-stop-lovers-marriage-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-136362-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: प्रेमी की शादी रुकवाने पहुंची कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: प्रेमी की शादी रुकवाने पहुंची कोतवाली
विज्ञापन
- पांच साल लिव इन रिलेशन में रहा, अब कर रहा दूसरी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
राठ (हमीरपुर)। पांच साल लिव इन रिलेशन में रहने के बाद जीजा का भाई अब दूसरी जगह शादी कर रहा है। बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंची महिला ने प्रेमी की शादी रुकवाने की मांग की है।
महोबा निवासी महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है और छोटे छोटे बच्चे हैं। नगर के हमीरपुर रोड नई बस्ती निवासी उसके जीजा के भाई से प्रेम संबंध हो गए। बताया कि प्रेमी ने शादी का झांसा दिया और पांच साल तक उनके घर में उनके साथ रहा है। अब अपने वादे से मुकर गया और उन्हें छोड़कर चला गया। बताया कि वह दूसरी जगह शादी कर रहा है। शुक्रवार को बरात जानी है। उन्होंने प्रेमी की होने वाली दुल्हन को भी अपने संबंधों की दुहाई दी जिसके बाद भी वह शादी कर रही है। कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए प्रेमी की शादी रोकने व सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल राकेश कुमार ने कहा कि महिला की मां व भाई आरोपों को नकार रहे हैं। मामले की जांच कराई जाएगी।