फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Police protection given to the affected family after the shootout

Hamirpur News: गोलीकांड के बाद प्रभावित परिवार को मिली पुलिस सुरक्षा

Fri, 16 Dec 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Police protection given to the affected family after the shootout
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के समीप छबोट गांव में एक ही मकान पर तीन बार गोली चलने पर पुलिस ने प्रभावित परिवार को चार पुलिस जवानों की सुरक्षा मुहैया करवा दी है। प्रभावित परिवार का मुखिया अश्वनी कुमार पेशे से बिल्डर है। उन्होंने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में किसी भी व्यक्ति पर शक जाहिर नहीं किया है।
विज्ञापन

पहली बार मई में, दूसरी बार 10 दिसंबर और तीसरी बार 14 दिसंबर को अश्वनी कुमार के घर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात के अंधेर में फायर किए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोलियों के खाली बोर भी बरामद किए हैं। एक व्यक्ति से शक के आधार पर उसकी बंदूक भी बरामद की है। खाली बोर और बंदूक को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। शस्त्र लाइसेंस ब्रांच से भी पुलिस ने जिले के सभी बंदूक और पिस्तौल लाइसेंस धारकों का रिकॉर्ड एकत्रित किया है। पुलिस बारीकी से रिकॉर्ड को खंगाल रही है। शहर के सभी चौराहों व आसपास के भवनों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

उधर, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा प्रभावित परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवा दी गई है। पुलिस हर स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed