फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   police is nt writing the report of rape

दुष्कर्म की घटना का मुकदमा नहीं लिख रही राठ पुलिस

Thu, 09 Nov 2017 10:50 PM IST
हमीरपुर
हमीरपुर Updated Thu, 09 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
 police is nt writing the report of rape
demo pic
दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवाने के लिए महिला राठ कोतवाली के चक्कर काट रही है। गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए महिला ने एसपी से गुहार लगाई है। तीन माह पहले महिला छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराने आई थी, लेकिन तब भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बीते मंगलवार छेड़खानी करने वाले ने असलहों के बल पर महिला से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन



 कोतवाली राठ के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका पति अहमदाबाद में मजदूरी करता है। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। तीन माह पूर्व गांव के बलवीर राजपूत ने उसके साथ छेड़खानी की।
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कराने के लिए उसने कोतवाली के कई चक्कर लगाए। मगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इससे दबंगों के हौसले बुलंद हो गए। बताया कि इस घटना के बाद से उसका पति गांव आकर रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि मंगलवार रात जब उसका पति खेत में सिंचाई करने चला गया तो रात करीब 11 बजे बलवीर उसके मकान की दीवार फांदकर घुस आया।  तमंचे के बल पर उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता ने बताया कि वह पति के साथ कोतवाली राठ गई। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गुरुवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed