{"_id":"5a048e774f1c1b69678ba56c","slug":"police-is-nt-writing-the-report-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की घटना का मुकदमा नहीं लिख रही राठ पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म की घटना का मुकदमा नहीं लिख रही राठ पुलिस
हमीरपुर
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवाने के लिए महिला राठ कोतवाली के चक्कर काट रही है। गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए महिला ने एसपी से गुहार लगाई है। तीन माह पहले महिला छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराने आई थी, लेकिन तब भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बीते मंगलवार छेड़खानी करने वाले ने असलहों के बल पर महिला से दुष्कर्म किया।
कोतवाली राठ के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका पति अहमदाबाद में मजदूरी करता है। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। तीन माह पूर्व गांव के बलवीर राजपूत ने उसके साथ छेड़खानी की।
मुकदमा दर्ज कराने के लिए उसने कोतवाली के कई चक्कर लगाए। मगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इससे दबंगों के हौसले बुलंद हो गए। बताया कि इस घटना के बाद से उसका पति गांव आकर रहने लगा।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि मंगलवार रात जब उसका पति खेत में सिंचाई करने चला गया तो रात करीब 11 बजे बलवीर उसके मकान की दीवार फांदकर घुस आया। तमंचे के बल पर उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता ने बताया कि वह पति के साथ कोतवाली राठ गई। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गुरुवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।