फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   police

सीओ ने कराया बेसहारा वृद्धा का इलाज

Tue, 03 May 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
police
police - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास सड़क किनारे डेरा जमाए वृद्धा की अचानक तबियत बिगड़ने पर सीओ सदर जिला अस्पताल ले गए। वहां उनका इलाज कराया। दवा व फल दिलाकर वापस छोड़ा।
विज्ञापन

लंबे समय से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास सड़क किनारे एक वृद्घा डेरा जमाए है। उसकी तबियत खराब होने पर सीओ सदर विवेक यादव ने ई रिक्शा में अपने साथ ले जाकर जिला अस्पताल में इलाज कराया। इसके बाद दवा व फल आदि दिलाकर वापस उसी स्थान पर छोड़ दिया। सीओ सदर ने बताया कि वृद्घा बृजरानी 70 सुमेरपुर क्षेत्र के टिकरौली गांव निवासी है। उसके लड़के परिवार सहित बाहर रहते है। गांव में मकान क्षतिग्रस्त होने के चलते काफी समय से वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास सड़क किनारे नाले के ऊपर अपना डेरा जमाए हुए है। उनके रहने के लिए आवास का प्रबंध किया जा रहा है। शीघ्र आवास की व्यवस्था कर उन्हें वहां रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed